ब्रेकिंग न्यूज़
शेरपुर खाना जादपुर बस अड्डे के समीप अमृत गार्डन के सामने तीन गाड़ियां आपस में जोरदार तरीके से टकरा गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन, जिसमें कोल्हू का कचरा (जानवरों के चारे हेतु) भरा हुआ था, रॉन्ग साइड से आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक तीसरी गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई और तीनों वाहन आपस में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में गाड़ियों के चालक एवं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिहारीगढ़ पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़