करेरा विधानसभा क्षेत्र में हुई भीषण ओलावृष्टि और तेज बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है।
हालात की गंभीरता को देखते हुए विधायक रमेश प्रसाद खटीक तुरंत नरवर तहसील के ग्राम दिहायला, रौनीजा, दौनी, गौकदा, जरगवा और अंदौरा पहुंचे। उन्होंने खुद खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
मौके पर ही सख्त निर्देश
विधायक ने तहसीलदार, पटवारी समेत राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जल्द से जल्द वास्तविक नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए।
किसानों को राहत का भरोसा
उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत और मुआवजा समय पर दिलाया जाएगा, ताकि उन्हें इस संकट से उबरने में मदद मिल सके।
किसानों की उम्मीद अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है पहले ही किसान ने कर्ज लेकर फसल की बुबाई की थी ऊपर से कुदरत की मार अब शासन से सहायता ही एक उम्मीद की किरण है
करेरा से कमलेश तिवारी की रिपोर्ट