सहारनपुर
थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने क्षेत्र की एक पेपर फैक्ट्री में हुई बड़ी चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने 5 शातिर अभियुक्तों को दबोच लिया। तलाशी लेने और पूछताछ करने पर उनके पास से चोरी की गई मोटरें और अवैध पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी का सारा माल और घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन बरामद किए हैं कुल 47 मोटरें (जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है)चोरी के माल की ढुलाई में इस्तेमाल किया गया एक TATA ACE GOLD (छोटा हाथी) और एक HF DELUXE मोटरसाइकिल।गिरोह के पास से 03 देशी तमंचे (315 बोर) और 05 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।पकड़े गए चोर बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो औद्योगिक क्षेत्रों में रेकी कर फैक्ट्रियों को निशाना बनाते थे। बिहारीगढ़ की इस पेपर फैक्ट्री में भी इन्होंने योजनाबद्ध तरीके से घुसकर कीमती मोटरों पर हाथ साफ किया था। चोरी के माल को ठिकाने लगाने के लिए ये ‘छोटा हाथी’ जैसे व्यावसायिक वाहनों का उपयोग करते थे ताकि किसी को शक न हो।शत-प्रतिशत बरामदगी और गिरोह की गिरफ्तारी पर क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब इन अभियुक्तों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि क्षेत्र में हुई अन्य संभावित घटनाओं का भी पता लगाया जा सके। सभी अभियुक्तों को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा जा रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़