किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड 32 एकड़ भिलाई। साईं झूलेलाल धाम में भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सिंध के वीर सपूत, भगत सिंह के समकक्ष माने जाने वाले अमर शहीद हेमू कालाणी की 103वीं जयंती के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक एवं विशाल रक्तदान शिविर नि:शुल्क नेत्र जांच परीक्षण का आयोजन किया गया।
इस पुनीत अवसर पर समाज के सभी वर्गों—परम् आदरणीय युवक-युवतियां, महिलाएं एवं पुरुष—ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान जैसे महादान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान के साथ-साथ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण का भी लाभ उठाया।
कार्यक्रम के दौरान सेवा और मानवता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। रक्तदान करने वाले प्रत्येक सदस्य को साईं झूलेलाल मंदिर समिति द्वारा प्रशंसा स्वरूप प्रमाण पत्र एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु हेलमेट प्रदान किया गया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक एवं मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे जरूरतमंदों की सहायता हो सके और समाज में सेवा भाव को और अधिक प्रोत्साहन मिले।
यह आयोजन न केवल शहीद हेमू कालाणी को सच्ची श्रद्धांजलि साबित हुआ, बल्कि समाज में एकता, सेवा और जागरूकता का भी संदेश दे गया।