सहारनपुर
अंबाला रोड बिजली घर और जैन बाग बिजली घर के सैकड़ों विद्युत कनेक्शन अचानक से कटने से उपभोक्ताओं की दिक्कतों को देखते हुए पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने चीफ विद्युत राजेश कुमार और सिटी मैजिस्ट्रेट से वार्ता कर समस्या का समाधान करवाया एक घंटे में लखनऊ स्तर से बैच में बिजली होगी चालू
अंबाला रोड और जैन बाग और दूसरे बिगली घरों में बिजली बिल जमा होने के बाद भी बिजली कटने से लोगो में हाहाकार मच गया लोगो ने पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर को मौके पर बुलाया पार्षद मंसूर बदर ने चीफ विद्युत राजेश कुमार और सिटी मैजिस्ट्रेट सहारनपुर को सारी वस्तुस्थिति से अवगत करवा अविलंब बिजली चालू करवाने की मांग की विद्युत चीफ राजेश कुमार ने लखनऊ में बात कर बताया कि एक से डेढ़ घंटे में सभी की बिजली सुचारू हो जाएगी इस मौके पर सैकड़ों विद्युत उपभोक्ता बिजली घर में जमा रहे लोगो ने पार्षद मंसूर बदर का शुक्रिया अदा किया!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़