आमांश वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक अमरजीत कौर संधू , जो समाजसेवा के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण और नारी सफलता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं, उनके नेतृत्व में यमुनानगर में जेन जी स्टार्स अवार्ड्स 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाना तथा समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सबसे पहले दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में यमुनानगर की मेयर श्रीमती सुमन बहमनी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में आमांश वेलफेयर सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था युवाओं को आगे बढ़ाने और समाज में जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सुंदर नारंग (अमर द ज्वेलर्स), श्री जगजीत सिंह, मनमोहन सिंह , समाजसेवी लक्ष्मण विनायक , रेलवे अधिकारी पंकज चुघ, पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान मनप्रीत कौर, एएसआई नीलम, डॉ. सोनिया शर्मा, डीएवी कॉलेज से श्रीमती मनजीत कौर, प्राचार्य सर्वश्रेयी जी, डॉ. दीपक और डॉ. शिव सैनी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।
कार्यक्रम का सफल संचालन एंकर माला जी द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें ज्योति, इनाया, जसलीन, साक्षी, मानसी, ईशा, देवांश, तनु, मुक्ता, महकप्रीत और श्रेया प्रजापति शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आमांश वेलफेयर सोसाइटी की टीम का विशेष योगदान रहा, जिनमें लक्ष्मी, अनु, मंजू, रोहित और राजकुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं मीडिया कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन युवाओं के उत्साह, सम्मान और प्रेरणा का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।
यमुनानगर से संवावदाता संदीप गाँधी की विशेष रिपोर्ट