खबर जनपद बांदा के विकासखंड कमासिन अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहरा ओझा नगर का है जहां पर एक निजी स्थाई गौशाला संगीता देवी रावेंद्र कुमार गर्ग द्वारा दुग्ध डेरी फार्म हाउस संचालित किया गया है अनुमानित लागत लगभग 25 लाख रुपए की अच्छी नस्ल की गाऐं जिसमें तीन गायें गिरी, तीन थार पाकर, नौ साहीवाल, तीन देशी गाय गौशाला में देखने को मिली जिनकी देखरेख कमासिन ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र कुमार गर्ग द्वारा संचालित हो रहा है गायों को पानी की चरही, सौर ऊर्जा संचालित लाइट, भूसा, खली, पशु आहार, चूनी चोकर, नमक, बरसीम, आदि की व्यवस्था सुचार रूप से की जा रही है इनके द्वारा बताया गया की अभी पहिले खेप में 18 गाय आई हैं अभी दूसरी के आनी हैं तथा इसको बृहद रूप से डेयरी फार्म हाउस तैयार किया जा रहा है दुग्ध डेयरी संचालित की गई है वहीं इस कार्य को किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने खुशी जाहिर की उन्होंने कहा गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट