बेहट/सहारनपुर
उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में जनपदों के थानों में लंबित माल के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन” के अंतर्गत सहारनपुर की बेहट पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। थाना परिसर में न्यायालय के आदेशानुसार वर्षों से लंबित आबकारी अधिनियम से संबंधित भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर का विनिष्टिकरण किया गया।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्यवाही आबकारी अधिनियम के कुल 11 विभिन्न मुकदमों से संबंधित माल के निस्तारण हेतु की गई थी। काफी समय से थानों के मालखानों में जमा इस अवैध खेप को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट किया गया। कुल शराब 62 लीटर शराब जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹6,810 रुपए है विनिष्टीकरण पारदर्शिता एवं नियमानुसार किया गया! संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में शराब की बोतलों और बीयर की कैनों को नष्ट किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य थानों के मालखानों में जमा अनावश्यक बोझ को कम करना और लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।’ऑपरेशन क्लीन’ पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा एक ऐसा अभियान है, जिसके तहत थानों में जब्त किए गए उन सामानों (जैसे शराब, वाहन, या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं) का निस्तारण किया जाता है, जिनके मुकदमों का फैसला हो चुका है या जो न्यायालय के आदेशानुसार नष्ट किए जाने योग्य हैं। इससे थानों में साफ-सफाई बनी रहती है और मालखाने व्यवस्थित होते हैं।थाना बेहट प्रभारी के अनुसार, अपराध नियंत्रण के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों और लंबित माल के निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है। आने वाले दिनों में अन्य लंबित मुकदमों से संबंधित माल का भी इसी प्रकार विधिक निस्तारण किया जाएगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़