दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
स्थानीय प्राचीन हनुमान मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अष्टमी अवसर पर नव दुर्गा वंदना जागरण भक्त मंडल दुद्धी पूजा समिति ने भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया।
नव दुर्गा वंदना जागरण भक्त मंडल दुद्धी के सदस्यों के साथ अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय गीतों और सुंदर आकर्षक झांकियों की प्रस्तुतियां दीं। पूर्वांचल से आए दिवाकर सिन्हा और झारखंड से पूजा समेत दर्जनों कलाकारों ने अपनी शानदार भजन प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
जागरण में स्थानीय पुरोहित पं. देवेंद्र नाथ मिश्रा ने तारा रानी की कथा सुनाई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। रात्रि 12 बजे मां भद्रकाली का विशेष पूजा-अनुष्ठान किया गया, जिसमें भैंस की बलि दी गई। इस दौरान कई श्रद्धालुओं पर मां जगतजननी का आशीर्वाद लिया, जिसे देखकर लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
पूरी रात्रि चली दुर्गा जागरण के बाद सुबह पारंपरिक तारा रानी कथा का वाचन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा श्रवण के बाद आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि मातारानी व प्रभु श्रीराम का पूजन अर्चन जारी है और आगे नौ कन्याओं का पूजन, हवन आदि कार्यक्रम भी होने है ।
चैत्र नवरात्रि की यह प्राचीन परंपरा आज भी जीवंत है, जहां देवी भक्ति और दैवीय शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कल शुक्रवार को रामनवमी पर बजरंगी ध्वजाओं के साथ ऐतिहासिक पारंपरिक शोभायात्रा जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें हजारों राम भक्त शामिल होंगे।