राजेंद्र धाकड़
नर्मदापुरम जिले में कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा जांच एवं कार्यवाही जारी है। तहसीलवार गठित दल एवं संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म भोपाल से गठित दल द्वारा जिले में नियमित जांच एवं कार्यवाही की जा रही है।
इसी अनुक्रम में 26 मार्च 2026 को जांच दल द्वारा तहसील-इटारसी में 06 ट्रक/एल.पी. क्रमशः क्रमांक MP11ZK7772, MH27BX1221, RJ09GE7581, MP09HG7264, MP09DK2883, MP09AK5481 को रेत खनिज का ओवरलोड परिवहन करने पर जप्त कर थाना प्रभारी, थाना रामपुर गुर्रा, तहसली-इटारसी की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखे गए हैं।
उक्त जप्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों एवं प्रावधानों के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर जुर्माना राशि अधिरोपित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी। संयुक्त टीम द्वारा जिले में नियमित जाँच एवं कार्यवाही सतत् जारी है।