समाजसेवी व एस पी ओ मोहम्मद नौशाद अंसारी की निस्वार्थ भाव की सेवाओं को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर अपना आशीर्वाद दिया और नौशाद अंसारी ने खुशी ज़ाहिर कर सिटी मजिस्ट्रेट साहब का शुक्रिया अदा किया
सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने समाजसेवी व एस पी ओ मोहम्मद नौशाद अंसारी की प्रशंसा करते हुए कहा आपका सहयोग हर समय पुलिस प्रशासन को मिलता आ रहा है ये बहुत अच्छी बात है मे हर त्योहार व शोभायात्रा में देखता हूं आप हर समय पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं और मे अपेक्षा करता हूं आगे भी आपका सहयोग इसी तरह पुलिस प्रशासन को मिलता रहे और मे आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं l
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़