उज्जैन
दिनांक :- 19/02/2021
जिला ब्यूरो चीफ विशाल जैन
स्लग:- शिवाजी जयंती पर मराठा समाज ने निकाली वाहन रैली।
उज्जैन 19 फरवरी शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर मराठा समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष स्थानीय नगर निगम परिसर मैं
एकत्रित हुए जहां शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
निडर ,साहसी शौर्य पराक्रम और कुशल युद्ध नीति के प्रणेता छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर मराठा समाज के सैकड़ों महिला पुरुषों ने नगर निगम परिसर स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया । इस अवसर पर समाज के सैकड़ों महिला पुरुषों ने एक वाहन रैली निकाली जो नगर निगम परिसर से प्रारंभ होकर कोयला फाटक, नई सड़क ,सती गेट, गोपाल मंदिर ,पटनी बाजार होते हुए महाकाल घाटी स्थित मल्हार मार्कंडेय मंदिर पहुंची जहां समाज जनों ने पूजन अर्चन कर रैली का समापन किया।
