मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढिम लोनी में बसेरा सिटी के पास से निकले सेक्टर पर अवैध कब्जा की शिकायत पर तहसील प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्यवाही अमल में लाई गई है।

जहां बुलडोजर की मदद से सेक्टर पर बनी दीवाल को जमींदोज कर दिया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार अवनीश कुमार व लेखपाल एवं कानूनगो की टीम भी मौजूद रही।
वही नायब तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि सरकारी सेक्टर पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी । जिसके निस्तारण के लिए पूर्व में ही नोटिस दिया गया था। लेकिन सेक्टर खाली ना करने की वजह से आज बुलडोजर की कार्यवाही अमल में लाई गई है और सेक्टर पर बनी दीवाल को जमींदोज कर दिया गया है।