अमरावती (महाराष्ट्र). अमरावतीमहानगर पालिका में जंबो कार्यकारणी !!! महापौर छाता ठोक ठोक के कह रहे है गंदगी कतई बर्दास्त नहीं , फिर भी राजकमल से जयस्तंभ पर गंदगी का साम्राज्य ही साम्राज्य .अमरावती महानगर पालिका अंतर्गत कुल पांच जोन में बावव्विस प्रभाग आते है , इन सभी प्रभागों की साफ सफाई वही देखरखाव की जिम्मेदारी का ठेका कोणार्क कंपनी के हाथों होने के बावजूद शहर में साफ सफाई ना होने से बहुतांश लोगों में एक तरह की नाराजी का सुर दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर शहर के प्रथम नागरिक , महापौर अपनी छाती ठोक ठोक कर मीडिया की सुर्खियों में बने हुए नजर आ रहे , इतना ही नहीं तो मनपा की कार्यकारणी में जंबो सदस्य होने के बावजूद साफ सफाई और गंदगी पर इन सदस्यों का लगाम नहीं दिखाई देने की बात राजकमल से जयस्तंभ चौक पर फैलाई जा रही गंदगी से सामने आ रही है . उल्लेखनीय है कि मनपा प्रशाशन का कारभार वही नियोजन पूरीतरह सदन के जरिए महापौर , उपमहापौर ,स्वीकृत पार्षद, स्थाई समिति सभापति वही पार्षदों की आवाज पर होता वही चलता भी है सदन में इतनी बड़ी जंबो कार्यकारणी होने के बावजूद शहर के अधिकांश परिसर में लोगों की साफ सफाई पर रोजाना आवाज बुलंद होते देखी जा रही है बावजूद गंदगी का हल जंबो कार्यकारणी द्वारा नहीं निकाले जाने से इस लंबी जंबो कार्यकारणी पर अब प्रभाग के लोगों सहित व्यापारियों द्वारा भी प्रश्न अंकित किया जा रहा है कि कहा जा रहा अमरावती शहर . आप सभी को बता दे ऐन महानगर पालिका के सामने पुलिया से लेकर जयस्तंभ चौक की पुलिया तक एक विशिष्ट अंगों द्वारा गंदगी का साम्राज्य फैलाया जा रहा , मनपा के भव्य दिव्य दफ्तर से तकरीबन 300 मीटर दूरी यह पुलिया निर्मित है , वही व्यापार जगत भी , लाखों लोगों का रोजाना आवागमन भी इस परिसर मे अधिक होता है , परिसर में हो कोतवाली पुलिस स्टेशन और एक गैस बुकिंग कार्यालय भी है , याह तक एक इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल का ऑफिस भी बना हुआ नजर आता है , शहर के बावव्विस प्रभागों की तो बात छोड़ो , राजकमल से जयस्तंभ चौक की गंदगी मनपा प्रशाशन से अगर साफ नहीं होती तो सदन के इस जंबो कार्यकारणी पर भी अब अमरावती के व्यापार जगत द्वारा सवाल उपस्थित किया जा रहा है कि , कोणार्क को ७साल के लिए 2५०करोड़ का ठेका क्या नाम के लिए दे रखा है , राजकमल से जयस्तंभ चौक की गंदगी का साम्राज्य ही अगर इतनी बड़ी जंबो कार्यकारणीय से दूर नहीं किया जा सकता, तो फिर यह जंबो कार्यकारणी मनपा सदन में सिर्फ मोबाइल पर गेम खेलने और तंबाखू की पुड़िया ही खाने के लिए कार्यरत है ? , ऐसी आवाज उपरोक्त परिसर में व्यापारियों द्वारा अब बुलंद की जा रही है. पी .एन .देशमुख. रिपोर्टर. (अमरावती महाराष्ट्र . इंडिया टीव्ही न्यूज चॅनल)