नई दिल्ली / पश्चिम बंगाल | ईश्वर कुमार झा | रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज़ (ऑल इंडिया)
भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू और भाजपा नेता सुकांत मजूमदार की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी का दामन थामा।
भाजपा में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा—
“आज मेरे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण दिन है।मुझे युवाओं के लिए काम करने और देश की सेवा करने का अवसर मिला है।
भाजपा परिवार ने मुझे यह मौका दिया, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।लिएंडर पेस प्रसिद्ध बंगाली कवि माइकल मधुसूदन दत्त के वंशज हैं।