इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी:नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर “स्कूल चलें हम” अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी में किया गया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा विद्यार्थियों में नए सत्र को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोड़िया कलेक्टर शीतला पटले सीईओ जिला पंचायत अंजली शाह एसडीएम पूर्वी तिवारी एवं डीपीसी महेश बघेल उपस्थित रहे।कलेक्टर शीतला पटले ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ कौशल विकास भी अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व के निर्माण पर ध्यान देने हर अवसर का सदुपयोग करने तथा अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ना ही सफलता का मार्ग है।सीईओ जिला पंचायत अंजली शाह ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास अनुशासन एवं आत्मविश्वास सफलता के मूल आधार हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान 85 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।साथ ही प्रतीकात्मक रूप से विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं साइकिल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार शिक्षकगण विद्यार्थी एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।