फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।
कस्बे में स्थित अडिक्शन जिम परिसर में बुधवार को विश्व हिन्दू महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए गौ सेवा को बढ़ावा देने और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक का आयोजन तहसील अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रदेश मंत्री नीरज सैनी, प्रदेश महामंत्री, तहसील प्रभारी नवनीत गंगवार, पवन पांडे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और हिन्दू समाज के लोग मौजूद रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रमुख केंद्र है, जिसकी सेवा और संरक्षण हम सभी का दायित्व है। उन्होंने गौवंश की सुरक्षा के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने और सरकार से गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग को मजबूती से उठाने पर जोर दिया।
इसके साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।
अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली