सहारनपुर
अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र 2026 27 प्रारंभ हो रहा है जिसके क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद सहारनपुर के सभी सीबीएसई आईसीएसई विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की।
उपरोक्त बैठक में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार बंसल ने उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित विद्यालय फीस वृद्धि विनियम अधिनियम के संबंध में सभी विद्यालयों को अवगत कराया
एक्ट के नियम के अनुसार 60 दिन पूर्व ही सभी विद्यालयों को अपनी फीस वृद्धि एवं फीस का स्ट्रक्चर जारी करना होता है जिसमें अभी तक 47 विद्यालयों ने अपना फीस स्ट्रक्चर जारी किया था एवं 60 विद्यालयों ने अपना फीस स्ट्रक्चर नहीं जारी किया था। जिला अधिकारी महोदय ने उन्हें 2 दिन के भीतर अपना फीस स्ट्रक्चर अपनी वेबसाइट पर एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने यह भी निर्देश दिया कि सभी विद्यालय अपनी पाठ पुस्तकों की उपलब्धता कई स्थानों पर सुनिश्चित करेंगे । ऑफलाइन के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी विद्यालय की पाठ्य पुस्तक ऑनलाइन माध्यम से भी उपलब्ध रहे और इसकी सूचना उन्हें अपने बुक लिस्ट पर अंकित करनी होगी।किसी एक दुकान से पाठ्यपुस्तक की उपलब्धता पर निर्भर नहीं रहेंगे ऐसा करने पर विद्यालय के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह भी निर्देश दिया गया की 5 वर्ष से पूर्व यूनिफॉर्म में किसी भी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा यदि कोई विद्यालय ऐसा करना चाहता है तो समिति के समक्ष औचित्य पूर्ण प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा एवं उसकी अनुमति प्राप्त करेगा।
प्रत्येक विद्यालय अभिभावक एवं बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए विद्यालय में एक कठिनाई निवारण समिति का गठन करेगा। जिसमें विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक एवं अभिभावक गण भी होंगे और जिनके समक्ष अभिभावक एवं छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यदि इसके पश्चात भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है तो अपनी समस्याओं से लोग समिति को जिला अधिकारी महोदय अथवा जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराएंगे।
जिलाधिकारी महोदय ने यह भी निर्देश दिया कि सभी विद्यालय अपने वाहनों का फिटनेस प्राप्त करेंगे और समय-समय पर उसकी जांच एआरटीओ के माध्यम से होती रहेगी। 1 अप्रैल से एक नया पोर्टल बनाया गया है जिस पर सभी विद्यालयों को अपने वाहनों को का रजिस्ट्रेशन करना है ताकि वहां के बारे में समुचित रूप से जानकारी सभी को हो सके एवं उनके रखरखाव की प्रक्रिया को नियमित किया जा सके।
उपरोक्त बैठक में सभी सीबीएसई बोर्ड के स्कूल प्रबंधक मुख्य रूप से पाइनवुड के प्रिंसिपल संजीव जैन सहारनपुर पब्लिक स्कूल के श्री सुधीर जोशी दिव्या जैन अथिनिया के प्रबंधक सरस्वती विहार स्कूल के प्रबंधक इत्यादि के साथ-साथ मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक एवं ए आरटीओ उपस्थित थे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़