दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
नगरपंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 में डूडा द्वारा स्वीकृत इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का बुधवार को चेयरमैन कमलेश मोहन ने भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। डीआर फर्नीचर से पडडू खान के घर तक की यह कच्ची गली बरसात के दिनों में लोगों के लिए मुसीबत बन जाती थी। लंबे समय से इंटरलॉकिंग सड़क की मांग कर रहे निवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
चेयरमैन के प्रयासों से करीब साढ़े छह लाख रुपये की लागत से यह कार्य शुरू हो गया। कमलेश मोहन ने कहा कि नगर में दर्जनों विकास योजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। नगर का पूर्ण कायाकल्प हमारा लक्ष्य है और इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है।
इस अवसर पर सभासद शाहनवाज खान सोनू, आनंद कुमार, ठेकेदार प्रदीप कुमार त्रिपाठी, अंकित जौहरी, सुनील जायसवाल सहित क्षेत्र के संभ्रांतजन मौजूद रहे।