वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शिवपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय से स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ करेंगे। पांच नवप्रवेशी, पांच निपुण स्कूल तथा पांच निपुण छात्रों का सम्मान भी करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब साढ़े आठ बजे सर्किट हाउस से काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए रवाना होंगे। सुबह 9.30 से घंटेभर तक कम्पोजिट विद्यालय में स्कूल चलो रैली कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम बच्चों में पाठ्य सामाग्री का वितरण और शिक्षण पर बनी वीडियो भी देखेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को तैयारी की गई।