राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत 4 अप्रैल को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र पटेल ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
विद्यालय के प्राचार्य एम. किंडो ने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र पटेल ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं और तैयारी के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत के अनुभव भी साझा किए, जिससे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली।
जितेंद्र पटेल ने 11 वीं में उत्तीर्ण छात्रों को बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मूल्यांकन प्रेक्षक विभा श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक संध्या बेन, संमिधा त्रिपाठी, सपना मिश्रा, रामपद तिवारी, राजीव रंजन, असीम दत्ता, पूर्णेश उइके सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।