राजेन्द्र धाकड़ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम/इटारसी।मानवता की मिसाल पेश करते हुए नर्मदापुरम के युवा समाजसेवी गौरव चौधरी ने एक बार फिर जरूरतमंद की मदद के लिए रक्तदान किया। यह उनका तीसरा रक्तदान है, जो उन्होंने एक अनजान मरीज की जरूरत को देखते हुए इटारसी पहुंचकर किया।
गौरव चौधरी लगातार युवा समाज सेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। जब भी किसी को सहायता की आवश्यकता होती है, वे बिना किसी हिचक के आगे बढ़कर मदद करते हैं। इसी क्रम में आज जब एक अज्ञात व्यक्ति को तत्काल ब्लड की आवश्यकता हुई, तो उन्होंने तुरंत इटारसी जाकर रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
गौरव चौधरी का यह कार्य समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। यदि शहर के युवा भी इसी तरह समाज सेवा और रक्तदान जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, तो निश्चित रूप से समाज के विकास और सहयोग की भावना को और मजबूती मिलेगी।