मामला विकासखंड कमासिन के अंतर्गत ग्राम पंचायत विनवट के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है जहां पर आज दोपहर 12:00 बजे विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे कक्षा 8 के 44 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट देकर तथा कक्षा में रहे मेधावी छात्र-छात्राओं में कक्षा 8 की दिव्यांशी धुरिया प्रथम, आलोक द्वितीय, माया यादव तृतीय, वही कक्षा 7 में गंगासागर प्रथम, राजकुमार द्वितीय, अन्नू तिवारी तृतीय, एवं कक्षा 6 में किशन प्रथम, सचिन द्वितीय, लाडली देवी तृतीय, स्थान पाने वाले को मेडल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुरेश कुमार, अलख कुमार, श्रीमती शोभा देवी, गलौली पुरवा के प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह पटेल, प्राथमिक विद्यालय प्राचीन के प्रधानाध्यापक रामकृपाल, सहायक अध्यापक भूपेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय जामू भाग 2 से प्रहलाद चंद्र सहित विद्यालय की रसोइया श्रीमती रन्नू देवी, मीना धुरिया, ममता देवी सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे इसी अवसर पर विदाई समारोह कार्यक्रम में विद्यालय में सभी छात्र/छात्राओं को पूडी, सब्जी, हलुवा, खीर ,खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट