भक्ति और शक्ति का अद्भुत संगम इस बार ठाकुर बाबा मंदिर में देखने को मिलेगा। क्षेत्र की आस्था का केंद्र ठाकुर बाबा मंदिर में इस वर्ष भी भव्य मेले और ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है।”
हाँ, आपको बता दें कि आगामी 8 अप्रैल (वैशाख की छठ) को ठाकुर बाबा के पावन दरबार में मेले का आयोजन होने जा रहा है। सुबह से ही बाबा के दिव्य दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगेगा। मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं ने इस महोत्सव की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।
बाबा के दरबार में जहाँ एक ओर भक्तों को दिव्य दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा, वहीं दूसरी ओर अखाड़े में पहलवान अपना दम-खम दिखाते नज़र आएंगे।”
रोहित पाण्डेय डबरा पत्रकार