सहारनपुर
जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र के तीन ज़ोन बनवाए जाने और पुराने शहर के वार्ड 43,57,28,32,05,31,49,62,63,69,70 आदि को हकीकत नगर में ज़ोन बनवाने के बाद प्रमाण पत्रों में आ रही दिक्कतों को देखते हुए पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने पार्षद दल के साथ मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि को पत्र सौंपे पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि ज़ोन लोगो की सुविधा के लिए बनाए जा रहे है जिससे क्षेत्रीय लोगों को असुविधा ना हो लोगो का समय बचे लेकिन पुरानी मंडी,पुल कंबोह,सराय हिसामुद्दीन,सराय शाहजी,अरबी मदरसा,ढोली खाल, बंजारान,काजी का मोहल्ला,साबरी का बाग, पिलखन तला,खानलमपुरा,तकिया आदि मोहल्लों के लोगों को निगम आना आसान है जबकि हकीकत नगर जाना मुश्किल पार्षद मंसूर बदर ने ये भी बताया कि आज जब कुछ लोगों के जन्म प्रमाण पत्रों के बारे में हकीकत नगर ज़ोन गए तो वो बंद मिला लोगो को जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्रों की आवश्यकता है अभी बच्चों के एडमिशन होने है इसलिए अविलंब इन वार्डो को निगम कार्यालय में ही जोन बनवाने का कष्ट करवाए मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने भी आश्वासन दिया है कि इस पर कार्यवाही होगी इस मौके पर पार्षद समीर अंसारी पार्षद सईद सिद्दीकी पार्षद इज़हार मंसूरी पार्षद महमूद हसन पार्षद गुलज़ेब खान पार्षद जफर अंसारी पार्षद रईस पप्पू पार्षद आसिफ अंसारी पार्षद मेनपाल पार्षद डॉक्टर मंसूर मौजूद रहे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़