रिपोर्ट राहुल जायसवाल अयोध्या
अयोध्या रूदौली विकासखंड रुदौली क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब विदेश में काम कर रहे दो युवकों की अलग-अलग घटनाओं में आकस्मिक मृत्यु की खबर गांव पहुंची। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियाँ तुरंत पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता का प्रदान किया।
पहली घटना ग्रामसभा बारी के पर्सन पुरवा की है, जहां सुरेंद्र लोधी पुत्र रामदेव लोधी रोजगार के सिलसिले में *सऊदी में रह रहे थे। लगभग दस दिन पूर्व उनका अचानक निधन हो गया। इस दुखद सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही रुश्दी मियाँ मौके पर पहुंचे, शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और आर्थिक सहायता प्रदान की। दिया कि सुरेंद्र लोधी के पार्थिव शरीर को उनके घर लाने के लिए दुबई से बात किया प्रक्रिया तेज कराई गयी तथा सऊदी अरब से मुआवजा दिलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
दूसरी घटना ग्रामसभा मेहंदी की है, जहां गंगादीन लोधी पुत्र सोहनलाल लोधी दुबई में कार्यरत थे। कुछ दिन पहले उनकी भी आकस्मिक मृत्यु हो गई। इस खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। सूचना मिलते ही रुश्दी मियाँ वहां भी पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए सऊदी के अधिकारियों से संपर्क किया गया और आर्थिक सहायता दी गई। वहां भी सऊदी से भारत बॉडी लाने का पूरा खर्चा उठाया।