सहारनपुर: बूथ प्रबंधन से लेकर हर माह के आखिरी सप्ताह के रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ के सभी कार्यकर्ता मिलकर सुनते है तथा उसकी जानकारी आम जनमानस के साथ साझा करते है। अब से पहले किसी सरकार द्वारा ऐसे कार्य नहीं किए गए, हमारी केंद्र व प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ चारों ओर विकास कार्य कर रही है। देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी 14 तारीख को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर देश को समर्पित करने आ रहे है। जो एक साथ तीन प्रदेशों को जोड़ रहा है जिसके चलते देहरादून से दिल्ली की दूरी पहले 6 से 8 घंटे की हुआ करती थी, वह वह अब ढाई घंटे इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से हो गई है। वही अरुण यादव ने सोशल मीडिया, एआई, सरल ऐप, नमो ऐप के बारे के बारे में विस्तार से बताया, कार्यक्रम में महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह, नगर महामन्त्री किशोर शर्मा, मंडल गोपाल मेंहदीरत्ता, मानवेंद्र भारद्वाज, नीरज ठकराल , संजय अरोड़ा, संजीव विश्वकर्मा, राजकुमार कालरा, मनीष राठी, सागर वर्मा, सुमित अरोड़ा, अमित मित्तल, संजीव कर्णवाल, राहुल झाम, प्रदीप शर्मा, दीपक रहेजा, परमेंद्र तोमर, नीरज कुमार, के के बत्रा, राम लखन, राम राजपूत, दीपक राय, पारस ढींगड़ा, नितिन माहेश्वरी, मनीष अग्रवाल, सिमरन गुंबर, नंदिनी बाटला, चंद्र शेखर ठाकराल, गोपाल दास आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी नगर भाजपा के मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता द्वारा दी गई
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़