सहारनपुर बेहट
थाना मिर्जापुर क्षेत्र में अवैध खनन के काले साम्राज्य के खिलाफ पुलिस ने निर्णायक जंग छेड़ दी है!वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह की टीम ने एक बार फिर खनन माफियाओं को करारा झटका दिया है! लगातार दूसरे दिन हुई इस बड़ी कार्रवाई ने सिंडिकेट की कमर तोड़ दी है!मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी सूबे सिंह और उप-निरीक्षक अवशेष भाटी को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि खनन माफिया बिना किसी वैध प्रपत्र के अवैध खनिज का ओवरलॉड भरकर परिवहन कर रहे हैं! सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और घेराबंदी शुरू की।पुलिस की सक्रियता देख माफियाओं में भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध खनन से लदे डंपर को धर दबोचा!थाना प्रभारी सूबे सिंह के कड़े तेवरों ने स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में अब माफियाराज नहीं, बल्कि कानून का राज चलेगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा अवैध काम करने वाले कितने भी रसूखदार क्यों न हों, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हमारी प्राथमिकता क्षेत्र को पूरी तरह अपराध मुक्त करना है! लगातार जारी ताबड़तोड़ छापेमारी के कारण खनन सिंडिकेट में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की इस सक्रियता से माफियाओं में खलबली मची हुई है! यमुना किनारे एवं खनन जॉन के हर कच्चे रास्ते और माफियाओं के संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की पैनी नजर है!पुलिस ने साफ कर दिया है कि काले कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों का अगला ठिकाना जेल की सलाखें होंगी!मिर्जापुर पुलिस की इस ‘बैक-टू-बैक’ स्ट्राइक ने जनता के बीच पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास जगाया है, वहीं दूसरी ओर माफियाओं के हौसले पस्त कर दिए हैं!!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़