फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में शुक्रवार को हेल्थ जूस एंड शेक सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। नई दुकान खुलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब ताजे फलों के जूस और शेक के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी के सामने रस्तोगी भवन (सोनू रस्तोगी ज्वैलर्स के पास) स्थित इस सेंटर का उद्घाटन कस्बे के प्रमुख समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा फीता काटकर किया गया।
सेंटर के संचालक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि उनकी दुकान पर आम, मुसम्मी, अनार, अनानास सहित सभी मौसमी फलों के ताजे जूस एवं शेक किफायती दामों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो ग्राहकों की पसंद बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुकान का मुख्य उद्देश्य लोगों को शुद्ध, स्वादिष्ट और उच्च गुणवत्ता वाली सेवा प्रदान करना है।
उन्होंने यह भी बताया कि जूस के अलावा यहां विशेष रूप से ड्राई फ्रूट शेक भी तैयार किए जाते हैं। साथ ही दुकान में परिवार एवं दोस्तों के साथ बैठकर आराम से जूस और शेक का आनंद लेने की सुविधा भी उपलब्ध है।
उद्घाटन समारोह के दौरान सभासद शराफत हुसैन, मोहम्मद तसलीम उर्फ टिंकू भाई, जाकिर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सर्राफा व्यापारी सोनू रस्तोगी, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, ठेकेदार जगत सिंह उर्फ सनी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, गौरव मिश्रा, सचिन चौहान, अबोध सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली