सहारनपुर।घुमंतू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चन्द जोगी की अध्यक्षता में तहसील नकुड में प्रस्तावित घुमंतू समाज सम्मान समारोह आयोजित जिसके मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण रहे।
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा जोगी समाज सहित सभी समाजों का घुमंतू बोर्ड बनने जा रहा है जिस पर प्रगति के साथ कार्य चल रहा है। सभी लोग अपने आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड तैयार रखें। उन्होंने कहा घुमंतू समाज कल्याण के लिए मैं 24 घंटे तैयार हूँ अगर कोई अधिकारी आपका कार्य न करें आपकी न सुने तो मुझे बताएं।
सरकार घुमंतू समाज के कल्याण के लिए गंभीर है किसी के साथ अनदेखी नहीं की जाएगी सभी को डीएनटी का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहां बहुत कम समय में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खुले मन से में घुमंतू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष सुभाष चन्द जोगी का शुक्रिया अदा करता हूँ ।
घुमंतू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चन्द जोगी ने कहा हमारा समाज हमेशा से ही बीजेपी का कोर वोट रहा है लेकिन यह हमेशा ही उपेक्षा का शिकार रहा है।अब वर्तमान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए करीब 12 समाजों का गठन कर इन्हें (DNT) मैं लाकर घुमंतू बोर्ड गठित हो रहा है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम हम करते हैं और मंच हमारा होता है और कुछ लोग हमें कोनी से पीछे धकेल कर खुद आगे बढ़ जाते हैं ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।घुमंतू बोर्ड गठन से हमारे समाज के साथ-साथ अन्य सभी डीएनटी से जुड़े समाजों का उद्धार होगा।नकुड विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष वेदपाल जोगी आदि ने भी अपने-अपने विचार रखें। कैप्टन सुभाष ने कहा बहुत कम समय में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद कार्यक्रम में अमित जोगी, सुभाष योगी, शिवम,दीपक बडेरा, प्रवीण बंजारा,पप्पू जोगी कुंडी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़