जबलपुर मध्य प्रदेश सिहोरा रिपोर्टर सुशील दुबे
सिहोरा ग्रामीण इलाकों में विद्युत वितरण को लेकर किसानों में आक्रोश है विद्युत वितरण प्रणाली ने समय निर्धारित नहीं किया है कि विद्युत आपूर्ति इतने बजे से इतने बजे तक प्रदान की जायेगी घरेलू एवं खेतों की लाईन तीन दिन से आंख मिचौली खेल रही है किसानों का सोना खाना हराम है।
किसानों ने बताया कि अगर इसी तरह लाइट के हाल रहे तो आगामी दिनों में विद्युत वितरण कार्यालय का घेराव किया जायेगा एवं आंदोलन होगा भीषण गर्मी के कारण किसानों की मूंग और उड़द की फसल सूख रही है जिससे ग्रामीणों में फसल को लेकर विद्युत विभाग के ऊपर नाराजगी जताई जा रही है
किसान दिन रात मेहनत करके फसल उत्पादन करते हैं लेकिन लाइट की आपूर्ति समय पर न मिलने से फसलों पर भारी नुक़सान हो रहा है खेतों के हालात बिगड रहे हैं क्या जनप्रतिनिधि किसानों की मदद के लिए आगे बढायेगे कदम क्या किसानों की समस्या का हो पायेगा निदान