सहारनपुर
जनपद के गणेशपुर स्थित ग्रीन फील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर पर आज अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा हैं – जब प्रधानमंत्री Narendra Modi के स्वागत में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी -लोगों में अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने की जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही हैं – कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया, वहीं प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद दिखा – सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का काफिला भी कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहा है- जिससे जनसमूह में जोश और बढ़ गया – प्रधानमंत्री दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे, जो क्षेत्र के लिए विकास की नई राह खोलेगा – इस हाईवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी अब करीब ढाई घंटे में पूरी हो सकेगी –
प्रधानमंत्री एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करते हुए सहारनपुर पहुंचेंगे और डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे – इस ऐतिहासिक अवसर पर कई राज्यों के मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जिससे यह आयोजन राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बन गया है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़