मामला मरका थाना क्षेत्र के चरका खदान का है। जहां फतेहपुर जनपद के राधा नगर थाना क्षेत्र के बलियापुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र साहू पुत्र शिव कुमार साहू उम्र करीब 26 वर्ष यह बीती रात्रि अपने ट्रैक्टर मालिक के साथ मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव के यमुना नदी खदान पर गया था। तभी लोगों के अनुसार ट्रैक्टर खड़ा करके सड़क के किनारे सो रहा था। तभी कोई अज्ञात ट्रैक्टर ने रौंदते हुए निकल गया, जैसे ही आज मंगलवार की सुबह लोगों ने देखा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू सुबह करीब 7:00 बजे लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचे, और जहां देखा तो पूरे परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वही मौके पर मरका थाना पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वहीं पुलिस के द्वारा इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है, जानकारी के अनुसार मृतक की एक पुत्र व एक पुत्री है। वही इस घटना को देखते हुए मृतक की पत्नी ज्योति देवी सहित पूरे परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट