oplus_2
राजधानी के विभिन्न इलाकों में अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जगह-जगह पर भीम भंडारे का आयोजन कर लोगों ने सेवा और समर्पण की भावना का परिचय दिया।
इस वर्ष एक खास बात देखने को मिली कि महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिल्ली पहुंचे और बाबा साहब की जयंती में पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। इससे कार्यक्रमों की रौनक और भी बढ़ गई और पूरे माहौल में एकता और भाईचारे की भावना देखने को मिली।
बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
न्यूज़ अरविंद प्रभाकर, दिल्ली