रिपोर्ट संतन दास
बैठक में बुलाकर ग्राम अध्यक्ष और उसके पत्रकार बेटे पर जानलेवा हमले,खून से लथपथ जान बचाकर भागे थाना जब जान बाची , किए फिंगेश्वर थाना में लिखित शिकायत,आखिर पत्रकारों के परिवार पर कितना सुलम होगा,
गरियाबंद जिले छुरा ब्लॉक के ग्राम फुलझर में बीते दिन ग्राम के मुखिया डीहु राम साहू को असामाजिक तत्वों की भारी भीड़ ने जान से मारने का कुत्सित प्रयास किया पीड़ित किसी तरह भागकर अपनी जान बचाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई । जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को ग्राम कोटवार ने ग्राम में 5 बजे शाम को मीटिंग की मुनादी की। किसने व क्यों मुनादी करवाई ग्राम के मुखिया को भी ज्ञात नहीं था फिर भी ग्राम के मुखिया के नाते डीहु राम साहू 6.30 बजे महावीर भवन में उपस्थित हुआ लेकिन चार पांच लोग ही उपस्थित थे 8 बजे अचानक ग्राम के ही संतु राम ध्रुव पिता छबि राम ध्रुव ललेशरू ध्रुव पिता बिरसिंग लगभग 30 लोगों का जत्था लेकर आए और जहां श्री साहू ने अपने 40 वर्षों से काबिज जमीन पर जिसे वर्तमान में ललेशरू ध्रुव ने हड़प लिया है,भगवान श्री गणेश का मंदिर
निर्माण का संकल्प किया था छोड़ने के लिए बहस करने लगे बीच बीच में उनके द्वारा भींड को उत्तेजित किया जाता जिनसे यह बात स्पष्ट होती है कि योजनाबद्ध तरीके से जान से मारने के लिए कहीं बैठकर योजना बनाई गई थी। 10 मिनट तक लगभग संवाद होता रहा तथा संतु तरह तरह के आरोप लगा रहे थे साहू ने अपना जमीन न छोड़ने की बात कही जिस पर बैठक में उपस्थित उनके छोटे बेटे परमेश्वर साहू को अनियंत्रित भींड ने लगातार लात घूंसे डंडे से पिटाई शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए पिताजी को भी मारना शुरू किया जिनसे दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई। परमेश्वर किसी भी तरह घर भागने में कामयाब रहा।जबकि परमेश्वर कुमार साहू एक पत्रकार है और पत्रकार और उसके पिता के ऊपर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया।एक पत्रकार ऊपर हमला के बावजूद भी फिंगेश्वर पुलिस ने त्वरित कोई कार्यवाही नहीं किया।वहीं घटना के एक दिन पूर्व भी गांव के एक लड़के ढालसिंग पिता हेमसिंग के द्वारा पत्रकार की पत्नी को घर जाकर जान से मारने की दिया थे।जिससे वो डरे सहमे थे ।वही उसके दिन पिता पुत्र के ऊपर षडयंत्र रचना कर जानलेवा हमला कर दिए।फिर डीहु राम साहू को 8 दस लोगों ने बीच रास्ते से उठाकर महावीर भवन ले जाकर इस्तीफा को मांग करते पिटाई की l बेटे की सूचना पाकर छोटी बहू व नातिन ने उनको घर लाकर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर अब तक कोई करवाई नहीं हो पाई है जिसने पीड़ित परिवार सदमे में है। बतादें की एक दिन पूर्व यह योजना संतु व उनके सहयोगियों द्वारा बना ली गई थी जिसमें पीड़ित परिवार के खिलाफ आदिवासी धारा व बलात्कार केश आरोपित करवाने फर्जी गवाही तैयार कर रहे थे । तभी जोश में ग्राम के युवा दालचंद ध्रुव ने उनकी अकेली बहु व नातिन को उनके दुकान जाकर डीहु राम साहू को जान से मारने की धमकी देकर आ गए। यह पहली बार नहीं जब साहू परिवार के खिलाफ इस प्रकार की वारदात हुई है 8 साल पहले भी फर्जी बलात्कार, चोरी और मारपीट के आरोप सहित उनकी भूमि पर स्टे भी लगा दिया गया था। कुछ साल की लड़ाई के पश्चात सभी केश श्री साहू के पक्ष में आ गए और उन्होंने गांव में शांति बहाल के लिए कुछ प्रकरणों से समझौता भी कर लिया। आज श्री डिहु राम साहू को बस्ती ने उसे ग्राम के मुखिया के पद पर चुना जिनसे वह गांव को साल भर में कर्ज से निकाल कर शराबबंदी, धार्मिक अनुष्ठानों को जोर शोर से कराया। मगर यही ईमानदारी उनका काल साबित हो रहा। पूरे परिवार ने जान मॉल की सुरक्षा की मांग की है यदि करवाई नहीं हुई तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों , मानवाधिकार आयोग व अन्य पिछड़ा आयोग से गुहार लगा सकते हैं।