सहारनपुर के वरिष्ठ पत्रकार बड़े भैया विकास कपिल (TV9 Network) के बेटे वंश कपिल ने परिवार और जिले का नाम रोशन कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में वंश कपिल ने 93 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है।
वंश की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं उनके परिचितों, मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। कम उम्र में इस तरह का बेहतरीन प्रदर्शन वंश की मेहनत, लगन और अनुशासन को दर्शाता है।
पिता विकास कपिल, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं, उनके लिए यह पल बेहद गर्व का है। उन्होंने बेटे की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि वंश ने कड़ी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। विकास कपिल व उनके बेटे का बहुत-बहुत शुभकामनाएं रमेश सैनी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़