इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी|जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी एस एस कुमरे ने जानकारी देकर बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हाईस्कूल 10वीं एवं हायर सेकेंडरी 12वीं परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे घोषित किया गया।जारी परिणाम के अनुसार सिवनी जिले का प्रदर्शन इस वर्ष जिले में हाईस्कूल परीक्षा का कुल परिणाम 79.04 प्रतिशत रहा जबकि हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 81.85 प्रतिशत दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय टॉप-10 सूची में सिवनी जिले के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा की छात्रा कुमारी पूर्वी गोल्हानी ने गणित संकाय में 97.00% अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।उन्होंने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में सिवनी जिले के 17 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया।जिसमें प्रमुख रूप से कुमारी खुशी राजपूत ने 99.20%अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है वहीं देवेन्द्र दास बैरागी ने 99.00% अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान एवं कुमारी प्रीत पटले ने 99.00% अंक प्रापत कर पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
इसी तरह लखनादौन की कुमारी मैथली अग्रवाल,शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय चिमनाखारी की कुमारी प्राची राहंगडाले शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय ढुटेरा के मोहित ठाकुर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बरघाट की कुमारी इशिका राहंगडाले एवं कुमारी हर्षी राहंगडाले ने 98.40% अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है वहीं शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय आष्टा की कुमारी पूजा शरणागत संस्कार वैली पब्लिक स्कूल चंदनवाड़ा की कुमारी शुभी राय शासकीय हाईस्कूल बेलपेट कुरई की कुमारी प्रियंका नामदेव एवं शासकीय हाई स्कूल लखनवाड़ा की कुमारी दिशा चौहान ने 98.20% अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवा स्थान प्राप्त किया है।इसी तरह लखनादौन की कुमारी आराध्या गोल्हानी,शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय आष्टा के जतिन पारधी,शासकीय हाईस्कूल पोनिया के प्रियांशु धुर्वे एवं शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बालक बरघाट की कुमारी जिया गौतम तथा शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बालक बरघाट की कुमारी हिमांशी जांगड़े ने 98% अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना एवं जिला शिक्षा अधिकारी एस एस कुमरे द्वारा सभी सफल हुए छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को शुभकामनाएं दी गई हैं।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।साथ ही ऐसे विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया गया है जो परीक्षा में असफल रहे या अपेक्षा के अनुरूप अंक प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे निराश न हों और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।
जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी श्री कुमरे ने बताया कि जिले के विद्यार्थियों ने इस वर्ष प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।