सहारनपुर। बेहट रोड पर चल रहे मेडिकल स्टोरों की कलई एक बार फिर खुल गई। जनता को बिल नहीं, काउंटर पर फार्मासिस्ट नहीं, और नशे की दवाएं बिना पर्ची – इन शिकायतों पर ACMO डॉ. कुणाल ने आज बेहट रोड का दौरा कर कई फर्जी मेडिकल स्टोर सील कर दिए।
क्या मिलीं खामियां? ग्राउंड रिपोर्ट
ACMO के औचक निरीक्षण में जो सामने आया, वो चौंकाने वाला है:
‘कागजी फार्मासिस्ट’ लाइसेंस पर रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट का नाम है, पर मौके पर कोई नहीं। सर्टिफिकेट 8-10 हजार में किराए पर। काउंटर 10वीं पास लड़का चला रहा था।
बिल नहीं, हिसाब नहीं: मरीज को दवा दी, पर पक्का बिल नहीं। बैच नंबर, एक्सपायरी का कोई रिकॉर्ड नहीं। नकली दवा पकड़ना नामुमकिन।
नशे की दवाएं खुलेआम कोडीन सिरप, अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल जैसी H1 दवाएं बिना पर्ची बेची जा रही थीं। स्टॉक रजिस्टर में एंट्री तक नहीं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़