रीवा व्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय
रघुराजगढ़ पंचायत में स्थित बनिया तालाब में कब्रिस्तान और शमशान घाट की जमीन को खोदकर बाहरी तत्वों द्वारा पूरी मिट्टी निकालकर बेची जा रही है और पंचायत के मना करने कर भी लोग मानने को तैयार नहीं है पुराने शराब माफिया द्वारा जबरदस्ती तालाब की मिट्टी निकाल कर दूसरे पंचायत मैं मिट्टी बेची जा रही है।जायदा मिट्टी की खोदाई होने के कारण तालाब का अस्तित्व खतरे में नजर आने लगा है उसके पास ही बनी बिल्डिंग गिरने की कगार पर है तालाब में एक भी घाट निर्माण नहीं होने के कारण इससे पहले एक दो बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो चुकी है । मगर प्रशासन को आज तक इस बात की कोई फिक्र नहीं है किसी दिन और बहुत बड़ी घटना घट सकती है समय रहते अगर किसी दिन कोई बड़ी घटना घट सकती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । रघुराजगढ़ पंचायत