राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। जिले के थाना एन.के.जे. पुलिस ने मंदिर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी व सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को फरियादी जयकुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम पडरिया ने थाना एन.के.जे. में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नवरात्रि के दौरान 26-27 मार्च की रात ग्राम के दुर्गा मंदिर में कीर्तन-भजन कार्यक्रम के बाद मंदिर को बंद कर सभी लोग घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब मंदिर खोला गया तो गेट खुला मिला और अंदर से माता जी के चांदी के मुकुट, पायल, कटोरी, आंखें, दान पेटी सहित सोने के दो छोटे लॉकेट चोरी हो चुके थे।
जांच में हुआ खुलासा
मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान कोतवाली थाना में चोरी के एक अन्य मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने पडरिया के दुर्गा मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों—प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे (20 वर्ष), गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे (40 वर्ष) दोनों निवासी भोपाल हाल मुकाम कटनी, एवं राहुल सोनी (38 वर्ष) निवासी उमरिया—को गिरफ्तार किया है। इनमें से मुख्य आरोपी प्रकाश दुबे आदतन अपराधी बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से माता जी के चांदी के मुकुट, पायल, कटोरी, चांदी की आंखें तथा सोने के दो लॉकेट सहित करीब 40 हजार रुपये कीमत का सामान बरामद किया है।
जेल भेजे गए आरोपी
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल कटनी भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत, उपनिरीक्षक नरेश झारिया, एएसआई केवल उइके सहित थाना स्टाफ और साइबर सेल टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की