केशव साहू जिला ब्यूरो
सिख एजुकेशन सोसाइटी, खालसा पब्लिक स्कूल द्वारा शिक्षा को विशेष महत्व देते हुए इस वर्ष कक्षा दसवीं में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया गया है।
विद्यालय ने विगत कई वर्षों का रिकॉर्ड कायम रखते हुए डोंगरगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सिख एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह जी अरोरा का मुख्य उदेश्य केवल पाठ्य ज्ञान प्रदान करना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है एवं विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण प्रदान करना है जहां वह अपनी प्रतिभा को पहचान देकर उसे निखार सके।
सिख एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह जी अरोरा एवं समस्त समिति के सदस्य और प्राचार्या श्रीमती शिवप्रीत कौर के मार्गदर्शन में विद्यालय ने नि:स्वार्थ भाव से छात्रों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही, विद्यालय के समस्त शिक्षकों की कड़ी मेहनत समर्पण का परिणाम है जो कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय में 100% अंक प्राप्त हुए हैं शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन के कारण ही यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।
यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि ग्रामीण क्षेत्र से आए विद्यार्थियों जिन्होंने 90 से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है, जैसे रीतराज कौर (पाटेकोहरा), पुष्पांजलि साहू (छुरिया), आशी अग्रवाल( बेलगांव) यिक्षा साहू( माडी तराई), गुंजमणी साहू, अकांक्षा राकेश, संजना निषाद ने बिना किसी कोचिंग (ट्यूशन) के विद्यालय की शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा पुष्पांजलि साहू एवं यिक्षा साहू ने हिंदी माध्यम से अंग्रेजी माध्यम में आकर अपने अथक प्रयास से उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
प्राचार्या तथा विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हैं। अध्यक्ष एवं समितिगण के नेतृत्व के साथ खालसा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती शिवप्रीत कौर ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगामी वर्ष में भी उत्कृष्ट परिणाम का कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।