दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
कोतवाली क्षेत्र के बरहपान गांव में शुक्रवार पूर्वाह्न को एक दर्दनाक हादसा हो गया।जहां एक 13 वर्षीय बालक को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
घायल बालक का नाम गोलू (13) पुत्र सुभाष निवासी मधुपुर बताया गया है। वह अपने नानी के घर के बाहर खेल रहा था, तभी अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गोलू का बायां पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया।
परिजनों की सूचना पर 102 एंबुलेंस तत्काल पहुंची। ईएमटी पंकज कुमार और चालक विजय राजभर ने बालक को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।