दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
सोनभद्र जनपद के दुद्धी–विंढमगंज मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल, पोलवा (महुली) ने शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) से 10+2 (इंटरमीडिएट) की मान्यता प्राप्त कर ली है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और इसे ग्रामीण शिक्षा के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।
इस मान्यता के बाद अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट स्तर तक अंग्रेजी माध्यम (CBSE बोर्ड) की शिक्षा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होगी। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों को दूर शहरों में भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, साथ ही आर्थिक बोझ में भी कमी आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम दुद्धी–विंढमगंज क्षेत्र को नई पहचान दिलाने वाला साबित होगा।
जश्न में डूबा विद्यालय परिवार: लड्डू बांटे, पटाखे फोड़े, हर तरफ बधाइयों की गूंज
शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने मनाया उत्सव, उपलब्धि को बताया ऐतिहासिक मान्यता की खबर मिलते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। विद्यालय के चेयरमैन मकसूद आलम के नेतृत्व में शिक्षक, कर्मचारी और क्षेत्रवासी एकत्र हुए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और विभिन्न स्थानों पर मिठाइयां बांटकर इस उपलब्धि को साझा किया गया।
इस अवसर पर आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक महबूब आलम, डायरेक्टर मंसूर आलम, मनोज कुमार कन्नौजिया, नवनीत कुमार मिश्रा, हृदय नारायण (प्रधानाचार्य, मॉडर्न आईटीआई हिराचक), राकेश कुमार कन्नौजिया (प्रधानाचार्य, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली), सतीश कुमार, कृष्णा कुमार, मेराज अंसारी, विकास कुमार कन्नौजिया, कृष्ण मुरारी, जयप्रकाश शर्मा, रविंदर कुमार, तामरस पूरी, कमलेश कुमार, कृष्णा मेम, शिरीन चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
सभी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के शैक्षिक विकास को नई दिशा देगा और ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा।