सहारनपुर
सहारनपुर- एक लिखित तहरीर बाबत मस्जिद का मौलवी व नदीम पुत्र शकील निवासी जीवाला थाना फतेहपुर द्वारा वादिया को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर मस्जिद के मौलवी द्वारा दुष्कर्म करना तथा अभियुक्त नदीम द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 154/26 धारा 64(1)/123/ 61(2)/115(2)/351(3) बीएनस पंजीकृत किया गया तथा विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में धारा 352/3(5) बीएनएस की वृद्धि की गयी ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये, जिनके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री विनय शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 19.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1.मौलवी मौ0 जुनैद पुत्र जमील निवासी बेलडा जुनादार थाना नागल जनपद सहारनपुर 2. नदीम पुत्र शकील निवासी ग्राम जीवाला थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को बडूली तिराहा थाना नागल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1. मौलवी मौ0 जुनैद पुत्र जमील निवासी बेलडा जुनादार थाना नागल जनपद सहारनपुर ।
2. नदीम पुत्र शकील निवासी ग्राम जीवाला थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. थानाध्यक्ष श्री विनय शर्मा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर ।
2. व0उ0नि0 श्री भूपेन्द्र शर्मा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर ।
3. उ0नि0 श्री विजयपाल सिंह थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर ।
4. है0का0 581 लक्ष्मी प्रसाद थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर ।
5. है0का0 1336 प्रशान्त कुमार थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़