सहारनपुर
लखनऊ सहारनपुर : उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए – इस सूची में सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर सहित कई जिलों के डीएम बदले गए हैं – शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है- जबकि आलोक यादव को शामली की कमान सौंपी गई है – आगरा के डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है – और सहारनपुर में तैनात मनीष बंसल को आगरा की कमान सौंप गई है – इंद्रमणि त्रिपाठी मैनपुरी के नए डीएम बने हैं – दुर्गा शक्ति नागपाल, हर्षिता माथुर, मुलुक चौधरी और अभिषेक पांडेय समेत कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़