पन्ना|पन्ना शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। वाहन चालकों की लापरवाही और अवैध पार्किंग के कारण आम लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड और अजयगढ़ चौराहा पर हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़े वाहन और दुकानदारों का अतिक्रमण रास्तों को संकरा कर रहा है। इससे वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है और जाम की स्थिति बन रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन चालक खुलेआम ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। गलत जगह पार्किंग और तेज रफ्तार से चलने के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। शाम के समय बाजार क्षेत्र में हालात और बिगड़ जाते हैं।
जिस पर पन्ना ट्रैफिक के नियमों के अनुसार बड़े वाहन जैसे चार पहिया वाहन पर रोक लगाई गई है वही नियमों की धजिया उड़ा रहे हैं ट्रक चालक एवं चार पहिया वाहन जिस पर अक्सर बीच रोड में खड़ा कर कर जब की समस्या ओपन हो रही है जिसमें पन्ना ट्रैफिक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं कीजा रही
संवाददाता मानस अवस्थी की रिपोर्ट पन्ना मध्य प्रदेश