खबर कानपुर नगर
कानपुर:
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल फ्रॉड जागरूकता कैंप का आयोजन, सेवा संकल्प अभियान के तहत आर्य नगर विधानसभा के GIC चुन्नीगंज में कार्यक्रम, मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी बोले – OTP, PIN, CVV किसी से साझा न करें, डिजिटल भुगतान के साथ सतर्कता भी जरूरी
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में वित्तीय साक्षरता कैंप लगाया गया।
कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, प्राचार्य संजय यादव, LDM आदित्य चंद्रा, उप क्षेत्रीय प्रमुख अरविंद कुमार, मुख्य प्रबंधक संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में छात्र और ग्राहक मौजूद रहे।
सांसद ने कहा कि बचत, निवेश, बीमा और सुरक्षित लेन-देन की समझ ही वित्तीय साक्षरता है। अधिकारियों ने फिशिंग, फर्जी KYC कॉल, QR कोड और OTP फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए। इससे पहले हिंदी निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सांसद ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
जिला क्राइम ब्यूरो दीपक तिवारी, कानपुर |