सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान की चुनैटी फाटक के पास सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद (गृह क्लेश) से परेशान एक व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक थाना कुतुबशेर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़