इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी: पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता व्दारा चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु तत्परता से कार्यवाही हेतू निर्देशित किया जाता रहा है साथ ही अपराधियो के विरुध्द भी सख्ती से कार्यवाही हेतू प्रयत्नशील रहते है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनु. अधिकारी (पुलिस) सिवनी सचिन परते के मार्गदर्शन में उक्त सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुये पूर्व में भी सक्रियता से कार्यवाही की जाती रही है।
दिनाँक 19/04/26 को सहायक अभियन्ता शशांक चौरसिया के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी गई कि झील पिपरिया कण्डीपार रोड में 11 के. बी. विद्युत लाईन के 12 खम्बो में लगी बिजली तार को काटकर कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गये है व शासकीय खम्बो का नुकसान किये है कि रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान टीम बनाई गई।मुखबिर द्वारा सूचना गोपनीय सूचना मिली कि आशाराम कुडोपा व जुम्मन यादव के द्वारा ऐसी घटना की जाती है सबब आशाराम कुडोपा व जुम्मन यादव से पूछताछ करने पर घटना स्वीकार किये व अपने साथी अशोक गोनगे की मोटर साईकिल से जाकर घटना कारित करना बताया साहू कवाडा के यहां लाकर चोरी का तार बेचना बताया जिसपर से चोरी का तार खरीदने वाले राजेन्द्र कुमार साहू से भी पूछताछ की गई जिसने चोरी का तार खरीदना स्वीकार किया।जिनसे विधिवत् तार काटने में उपयोग झूला व कटर परिवहन करने में मोटर साईकिल व चोरी गये एल्युमिनियम तार जप्त किया गया है व आरोपीगणो को अपराध क्रमांक 195/26 धारा 303(2) 324(2) 317 (2) बीएनएस 3 (2) (क) सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम 2003,136(1) (ग) 137 विद्युत अधिनियम में विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
आरापी का नाम –
1. आशाराम पिता रघुलाल कुडोपा उम्र 26 साल निवासी हुलकी थाना बरगी जिला जबलपुर
2. जुम्मन पिता कामता यादव उम्र 26 साल निवासी मानकपुर थाना धूमा
3. अशोकै पिता अर्जुनलाल गोनगे उम्र 25 साल निवासी बेलटोला चौकी बादलपार कुरई
4. राजेन्द्र कुमार पिता गंगाराम साहू उम्र 61 साल निवासी जनता नगर बायपास साहू कबाडा डोरली छतरपुर
जप्तीः-
1. खम्बे में चंढकर लंटकने वाला झूला
2. तार कटर
3. मोटर साईकिल
4. पांच बोरियों में एल्युमिनियम बिजली तार के बण्डल
सराहनीय कार्य:- निरीक्षक चैनसिंह उड़के के नेत्तृत्वं मे संउनि.संजय बघेल प्र. आर. संजय यादव आर. नितेंश राजपूत विक्रम देशमुख हिमेन्द्र सहारे अंशुमन राजपूत मिथलेश सूर्यवंशी रघुराज यादव धनराज वरकडे केसरीनंदन ऐडे रामानंद चौरिया अनुराग दुबे म.आर. नीतू धुर्वे द्रोपती डेहरिया