रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय
चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता चौकी अंतर्गत 70 वर्षीय वृद्ध की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मामले में नौबस्ता चौकी प्रभारी पर भी लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है की मामले की जाँच की जा रही है.